जम्मू के जगती इलाके में एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी घायल हो गई। तीनों को इलाज के लिए जीएमसी में रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीटर निवासी उस्ताद मोहल्ला अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर पत्नी रेनू तथा बच्ची के साथ जम्मू की तरफ आ रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसे सामने से ही टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वह मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।