जम्मू की गांधी नगर पुलिस ने एक युवक को सात ग्राम हेरोइन तथा दो तेजधार हथियारों के साथ पकड़ा है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि युवक पर पहले से ही गांधी नगर थाने में ही मामला दर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक महंगी गाड़ी में हेरोइन के साथ घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाल्मिकी कालोनी में नाका लगा लिया। वाहनों की जांच के दौरान एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी नबर एचआर 03एल 9984 को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस को कार के अंदर से सात ग्राम हेरोईन और दो तेजधार हथियार मिले।
युवक की पहचान रोहित चौधरी निवासी रायपुर सतवारी के रूप में हुई। पुलिस की तरफ से बताया गया कि उसके खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। जोकि कोर्ट में चल रहा है। युवक नशे की खेप लेकर आया था। अब पुलिस उसके साथियों की तलाश करने में लगी हुई है।