फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Tue, 21 Mar 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
जम्मू शहर के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सिद्दड़ा में कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इसमें सवार युवक की मौत हो गई और युवती घायल हो गई। वहीं गंग्याल में बाइक पर जा रहे दो लोगों को बेकाबू ट्राले ने टक्कर मारी। इसमें दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सड़क किनारे एक ट्रक के खराब होने पर मेकेनिक ट्रक के नीचे लेट कर मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक फोर्ड फिस्टा (जेके02एएन, 1617) की कार तेज गति से आई और ट्रक के नीचे घुस गई। ट्रक के नीचे दो लोग थे। हादसा होने के बाद वह बाहर निकले। एक को मामूली सी चोट आई। हादसा होते ही अन्य लोग भी जमा हो गए। लोगों ने कार में देखा तो युवक और युवती घायल हो गए थे। दोनों को लोगों ने जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवक शिवम शर्मा सतवारी का रहने वाला था, जबकि घायल युवती बबीता चोपड़ा त्रिकुटा नगर की रहने वाली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। 

वहीं गंग्याल में काम से लौट रहे दो लोगों को ट्राले ने टक्कर मार दी। दोनों को घायल होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने बिहार के रहने वाले गंजेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि मूल रूप से गजनसू मौजूदा समय ग्रेटर कैलाश निवासी नत्था राम की अस्पताल पहुंचने पर उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों मजदूरी का काम करते थे। वहीं पुलिस ने ट्राले को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें