कोतवाली क्षेत्र के गांव जयरामपुर में शनिवार शाम से लापता साढ़े तीन साल के बच्चे का शव सोमवार सुबह तालाब में मिला। मालूम रहे कि रविवार को बच्चे गोलू के पिता विमल कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस तुरंत हरकत में आई।
बच्चे की चप्पल घर के पास दलदलयुक्त तालाब में मिलने पर जेसीबी मशीन मंगाकर तालाब में बच्चे तलाश कराई गई। सोमवार सुबह शौच को जा रहे ग्रामीणों को तालाब में बच्चे का शव दिखा। उसकी मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीरसिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।