जम्मू में पुलिस ने दो गाड़ियों से पैसे और गहने चुराने के मामले में करीब तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे मामले में पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले बाड़ी ब्राह्मणा इलाके के सरोर में शादी समारोह में आई दो गाड़ियों का शीशा तोड़ कर चोरों ने गहने तथा पैसे चुराए थे।
जांच के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। वे सरोर इलाके के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में पुलिस को कुछ सुराग भी लगे हैं। उसी के आधार पर चोरी किए गए गहने और नकदी की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।