फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बीएसएफ का वाहन पलटा, 22 जवान जख्मी

Wed, 20 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बीएसएफ का वाहन - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू मार्ग पर बीएसएफ का एक वाहन दोपहर बाद चालक के संतुलन खोने से पलट गया। हादसे में 22 जवान घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कसबे में स्थित बीएसएफ की 33 बटालियन के फुटबाल की टीम वाहन से जम्मू में एक टूर्नामेंट में भाग लेने जा रही थी। गांव डूमी के पास वाहन पहुंचा था कि चालक ने मोड़ पर विपरीत दिशा से एक वाहन को आते देखा और भिड़ंत होने से बचने का प्रयास किया।

इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वाहन में सवार 22 जवान जख्मी हो गए। आनन-फानन में घायलों को सब जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में अशीन, मंगल, जान, तिरकी, चौमे, राम सहाय, पीके दास, भास्कर सिंह, दाउ अप, रतहश, रौंदे, क्रिचने आदि शामिल रहे। य
विज्ञापन
विज्ञापन


हां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल तीन जवानों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को सब जिला अस्पताल अस्पताल से छुट्टी दे गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें