टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
रामकोला। कप्तानगंज कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में रह रहा छठवीं कक्षा का छात्र बुधवार की सुबह से लापता हो गया। इसकी जानकारी होते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। परिवारवालों ने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी। दिन भर तलाश के बाद उसके मोबाइल की लोकेशन गोरखपुर में मिली। इसके बाद पुलिस परिवार के लोगों को साथ लेकर गोरखपुर रवाना हो गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव के रहने वाले कन्हैया पासवान का बेटा सत्यप्रकाश (16) कप्तानगंज कस्बा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। वह विद्यालय के ही हॉस्टल में रहता भी है। बुधवार की सुबह वह हॉस्टल के अपने कमरे में नहीं मिला तो परेशान वार्डेन ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी। इसके बाद घरवालों को खबर दी गई। छात्र के लापता होने की खबर से सन्न घरवाले कप्तानगंज थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में वार्डेन समेत स्कूल के कई शिक्षक भी थाने पहुंचे। एसओ चौथीराम ने जरूरी जानकारी लेने के बाद उसकी तलाश शुरू की। बच्चे के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो वह गोरखपुर शहर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम घर के लोगों को साथ लेकर गोरखपुर रवाना हो गई। इस संबंध में एसओ चौथीराम यादव ने बताया कि बच्चे के मोबाइल की लोकेशन गोरखपुर शहर की मिलने पर टीम गोरखपुर भेजी गई थी। अब उसकी लोकेशन बस्ती के आसपास मिल रही है। प्रयास किया जा रहा है कि छात्र को जल्द ढूंढ लिया जाए।