फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी ने किया दो को गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने पीचई इंजीनियर कारगील और फूड व सिविल सप्लाई विभाग के पूर्व जूनियर अस्सिटेंट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी कारगील में तैनात पीचई इंजीनियर सर्वण सिंह और जानीपुर निवास पूर्व जूनियर असिस्टेंट रोमेश चंद्र के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामला एसीबी ने दर्ज किया है। जांच के दौरान आरोपियों व उनके परिवार के नाम काफी संपत्ति पाई गई, जो उनकी आय से काफी ज्यादा है। जांच मेें एसीबी ने पाया कि सवर्ण सिंह के पास जम्मू के गांधी नगर, कर्नाटक, पंजाब में कई व्यवसायिक इमारतें और घर हैं। वहीं 2016 में रिटायर हो चुके रोमेश चंद के जम्मू में घर, कई जमीनी और राजोरी, कठुआ में फैक्टरी भी मिली है। एसीबी टीमों ने दोनों आरोपियों के घरों से उनकी संपत्ति से जुड़े कागजात सबूत के तौर पर कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही मामले की गहन जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें