दोमाना। रायपुर के खैरी में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव अल्टो कार से मिला। मृतक की पहचान अंग्रेज सिंह (60) निवासी चक्क बरन घरोटा के रूप में हुई है। मृतक के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक सुबह साढे़ सात बजे के करीब अपने घर से कार में सवार होकर किसी काम से निकला था। दोपहर को राहगीरों ने उसको कार में अचेत पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को जीएमसी शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया। मृतक सेना के पूर्व जवान था। वर्तमान में वह निजी सिक्योरिटी अफसर अफसर था। चिनौर चौकी प्रभारी आरएस राव के अनुसार मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान पाए गए हैं। उसका शव कार की पिछली सीट पर मिला था। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम डाक्टरों का बोर्ड करेगा। उसके बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। फिलहाल पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।