फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा: चिनाब में गिरी कार, 2 लोगों की मौत

Tue, 16 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सड़क हादसे में 2 की मौत - फोटो : graphic
विज्ञापन
सुहांडा से डोडा की तरफ आ रही आल्टो कार के चिनाब दरिया में गिरने के कारण फार्मासिस्ट सहित दो लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गया। सुबह नौ बजे आल्टो कार जेके06-4741 पुल डोडा से एक किमी दूर डोडा किश्तवाड़ राजमार्ग पर चिनाब में जा गिरी। कार को पेशे से फार्मासिस्ट रिशी कुमार निवासी शरेरना डोडा चला रहा था। कार में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन


रिशी कुमार और सुरजीत कुमार निवासी शेररना डोडा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका अन्य साथी अजीत कुुमार निवासी शरेरना डोडा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस और रेसक्यू टीम ने मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल पहुंचने पर दो लोगों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अजीत कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। कार चिनाब में कैसे गई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें