फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से लदा ट्रक ढ़ाबे में घुसा

विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

नाका तोड़ भागे मवेशियों से भरे ट्रक को जब तीन किलोमीटर आगे जाकर फ्लाइंग गाड़ी के साथ तैनात कांस्टेबलों ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। वहां से भागते हुए चालक ने ट्रक को हाईवे किनारे ढाबे में घुसा दिया।

विज्ञापन


पुलिस को अपनी ओर आता देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक से 17 मवेशियों को छुड़ाने के बाद ट्रक जब्त कर लिया। ट्रक से बरामद मवेशियों को गोशाला भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में आरपीसी की धारा 307, 188 में मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रविवार सुबह चार बजे के करीब अखनूर की ओर से आ रहे ट्रक नंबर जेके-02वी-6567 को दोमाना नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक ने उन पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की, और गाड़ी लेकर भाग निकला। इसकी सूचना बरनाई में तैनात पुलिस की फ्लाइंग को दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बरनाई में नाका लगा दिया। जैसे ही मवेशियों से लदा ट्रक बरनाई पहुंचा तो ट्रक चालक भागने लगा और फ्लाइंग गाड़ी को टक्कर मार दी और भागते हुए ट्रक को ढाबे में घुसा दिया। इसके चलते ढाबे का शेड, काउंटर तंदूर और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच ट्रक का चालक भागने में कामयाब रहा।

घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता राकेश बजरंगी, अशोक गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के उप प्रधान प्रभुदयाल गुप्ता, प्रदेश मंत्री अभिषेक गुप्ता, समाजसेवी गोलू शाह भी मौके पर पहुंचे। इन लोगों की ओर से मवेशी तस्करों के विरुद्घ विरोध जताया और उनके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने मौके पर आए एसपी रूरल एसडी सिंह जमवाल से मवेशी तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने पास की छुप कर बैठे ट्रक के क्लीनर फैयाज को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें