कटड़ा। धर्मनगरी के अस्पताल के पास एक सूने घर में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरी घर से नकदी, जेवरात और कीमती सामान व मोबाइल चुरा ले गए। चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बे के वार्ड-11 के तनुज शर्मा पुत्र जगन नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हम सभी दो दिन से अपने गुरु के यहां गए थे, वापस लौटे तो घर के अंदर कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ मिला। चोर घर से एक लाख रुपये, दस तोले सोना, चांदी के 25 सिक्के, एक मोबाइल, करीब 30 तोले चांदी के गहने और कीमती सामान ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच मौके का मुआयना किया और मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय से कस्बे में चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। इससे पहले भी इसी मोहल्ले में एक घर में दो बार चोरी हो चुकी है। पुलिस उन चोरों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है, जिसके कारण चोर ओर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हमारे मोहल्ले में कुछ ही समय में चोरी की यह तीसरी वारदात हैं और पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पाई है।