फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसोधित:: तीन दिन क्रशर मशीन में पड़ा रहा श्रमिक का शव, उड़ीसा से परिजन आने के आद ही निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन क्रशर मशीन में पड़ा रहा श्रमिक का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी ।
गांव कलियाणा स्थित क्रशर स्टोन पर एक श्रमिक की मशीन में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उड़ीसा के जिला धवरा खामान के गांव सुंदरगढ़ निवासी रूइला लाकड़ के रूप में हुई है। आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र डबास ने बताया कि शव तीन दिन तक मशीन में ही पड़ा रहा। मालिक ने मृतक के परिजन उड़ीसा से आने के बाद शुक्रवार को शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पीजीआई रोहतक से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रूइला (20) कलियाणा स्थित एक क्रशर स्टोन में कार्यरत था। बुधवार को वह काम करते समय संदिग्ध हालातों में मशीन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर झोझूकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे और पोस्टमार्टम के लिए पुलिस शव को पीजीआई रोहतक लेकर गई। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें