फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुट आपस में भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा में दो गुटों में हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर घायलों के परिवार ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुलिस की तरफ से दूसरे गुट पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगरोटा बाईपास इलाके में रहने वाले दो परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें दोनों तरफ से पांच घायल हो गए। घायलों में असलम, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद आरिफ, शौकत अली और मुश्ताक अहमद शामिल हैं। सभी को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें