फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी चलाते नाबालिग को रोका, ट्रैफिक पुलिस से भिड़ गए अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बड़ी ब्राह्मणा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुल के पास नाके पर स्कूटी चला रहे एक नाबालिग को रोका तो जमकर बवाल हो गया। नाबालिग के अभिभावक पुलिस से भिड़ गए और हाथापाई तक कर डाली। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। नाबालिग के अभिभावकों ने भी अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नाके पर वाहनों की जांच के दौरान एक स्कूटी सवार नाबालिग को रोका गया। नाबलिग के पास ना तो लाइसेंस था और ना ही वाहन के बाकी दस्तावेज। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया। नाके के पास ही उसके पिता मुख्तियार सिंह की तरफ से यात्रियों के लिए लंगर लगाया गया था। बेटे की स्कूटी को जब्त करने की बात सुना कर वह शोर मचाने लगा। उसने सड़क को बंद करने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि जब थानेदार का पीएसओ राजेन्द्र कुमार मामले को शांत करवाने का प्रयास कर रहा था तो मुख्तियार की पत्नी ने उसके साथ हाथापाई कर दी। उसके बाद पुलिस वाहन को जब्त कर मौके से चली गई। इस संदर्भ में महिला के खिलाफ ड्यूटी के दौरान कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की करने का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी को पकड़ा नहीं गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। बाद में गुस्साए स्कूटी सवार नाबालिग के अभिभावक और अन्य लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें