जम्मू। गांधी नगर के लास्ट मोड़ के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है, जिसकी मौत ड्रग के ओवरडोज से होने की आशंका है। पुलिस ने 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वह चीकन शाप चलाता था।
सोमवार को कुछ लोगों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मौत का कारण शुरुआती जांच में ड्रग ओवरडोज लग रहा है।