फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद भी अनिरुद्ध का अपहरण करने वाले गिरफ्तार से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू।
विज्ञापन

पांचवीं कक्षा के छात्र अनिरुद्ध अपने घर तो पहुंच गया है। लेकिन उसका अपहरण करने वाले आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस ने अपहरण करने वाले चार आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें तीन जम्मू संभाग के हैं और एक बाहरी राज्य का है। आरोपी अलग-अलग स्थानों पर हैं। इनके बारे में पूरी जानकारी पुलिस के पास है। जल्द यह लोग पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे।
इस वारदात में अब तक तीन लोगों के नाम सामने आए हुए हैं। इनमें संजय कुमार मास्टरमाइंड है, जो अनिरुद्ध के घर किराए पर रहता था, जबकि उसके साथ दो और लोगों के नाम हैं, जिनमें अंग्रेज सिंह और बलवीर सिंह शामिल है। एक आरोपी और है, जिसको पुलिस ने अखनूर से पकड़ा है। यह वही है, जिसने फिरौती के पैसों का बैग लिया था। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने फिरौती के पैसे भी बरामद कर लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की एक टीम रामबन जिले में है। एक आरोपी के रामबन होने की सूचना है। एक आरोपी अमृतसर में है।
विज्ञापन


पूरे केस की जानकारी, बस खुलासा बाकी
सूत्रों का कहना है कि इस केस से जुड़े सभी लोगों की कुंडली पुलिस ने तैयार कर ली है। इस पूरी कहानी का पुलिस ने पता लगा लिया है। आरोपियों तक भी पुलिस पहुंचने वाली है। इस केस से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटा ली गई है। सिर्फ खुलासा होना बाकी है।

फिरौती के पैसे लेने का आरोपी अखनूर से गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अखनूर। आर्मी स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र अनिरुद्ध का अपहरण और फिरौती लेकर छोड़ने के मामले के तार अखनूर क्षेत्र से जुड़ेे हैं। पुलिस ने बुधवार रात क्षेत्र से निजी कंपनी में कार्य करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे सांबा पुलिस साथ लेकर गई और जांच शुरू कर दी। सूत्रों का कहना है कि यह वही युवक है, जिसने फिरौती के पैसे लिए थे। पैसों के लेनदेन मेें यह मुख्य रूप से शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांचवीं कक्षा के छात्र अनिरुद्ध को बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में स्कूल बस से उतरने के बाद घर की तरफ जाते समय अपहरण कर लिया गया था। फिरौती लेकर उसे छोड़ा गया। वहीं बुधवार की रात को स्थानीय पुलिस और सांबा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रज्जेचक गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान जीवन कुमार के रूप में हुई। 22 वर्षीय जीवन कुमार जम्मू में एक निजी कंपनी में कार्य करता है। आरोपी के मोबाइल से दो बार अपहरण के बाद फिरौती की रकम की मांग की गई थी। पुलिस ने सिम की डिटेल निकाल कर जांच के बाद जीवन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं मुख्य आरोपी संजय कुमार और जीवन कुमार एक ही निजी कंपनी में कार्य करते हैं। पुलिस ने जीवन कुमार को अखनूर पुलिस स्टेशन में लाकर पूछताछ कर सांबा पुलिस के हवाले कर दिया।
एसडीपीओ अजय शर्मा ने बताया कि पांचवीं कक्षा के छात्र के अपहरण करने के मामले में रज्जेचक्क से गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच सांबा पुलिस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें