रियासी। धर्म नगरी में एक ट्रक चालक की सूचना पर चार संदिग्धों की मौजूदगी मामले में चालक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि वह नशे की हालत में था। दूसरी तरफ उसकी सूचना पर तलाशी अभियान भी चलाया गया लेकिन कुछ भी सफलता नहीं मिली। ऐसे में चालक की सूचना फर्जी मालूम पड़ती है।
मालूम हो कि शनिवार को एक ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी कि उसे चार संदिग्धों ने ट्रक समेत अगवा कर लिया और देवा माई के जंगल में छोड़ दिया। चालक की सूचना के आधार पर पुलिस, सेना व सीआरपीएफ के जवानों ने जंगल में सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही चालक को अपने साथ रखा। तलाशी अभियान देर रात तक चला, लेकिन कुछ भी सफलता नहीं मिली। डीएसपी निखिल गोगना ने बताया कि चालक ने जिस समय सूचना दी उस समय वह काफी नशे की हालत में था। लेकिन उसकी सूचना को गंभीरता से लिया गया और तलाशी अभियान चलाया गया। चालक से अन्य कई पहलुओं पर बातचीत की गई, जिस पर यह सामने आया कि वह नशे की हालत में कुछ और ही बोल गया। पूछताछ के बाद पूरी संतुष्टि होने पर उसे रविवार को छोड़ दिया गया।