उधमपुर। मजालता तहसील के नक्की इलाके में रविवार सुबह जहर खाने किशोरी की हालत गंभीर हो गई। पीएचसी भनारा में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे 15 वर्ष की रवीना ने घर में जहर खा लिया। जब परिवार को इसका पता चला तो तुरंत उपचार के लिए पीएचसी भनारा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। ब्यूरो