फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लाख नकदी व 14 लाख के गहनों सहित दो दबोचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/ पौनी। रनसू पुलिस ने 22 लाख रुपये और 14 लाख की कीमत के गहनों सहित एक लड़की और एक युवक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवक तथा लड़की को नकदी व गहनों सहित दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दो जुलाई को अंबेडकर नगर नई दिल्ली ब्रोट सिनेमा दक्षिणपुरी के पास रहने वाला युवक हिमांशु प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया। इस दौरान युवती अपने घर से 22 लाख रुपये के साथ ही सोने के गहने भी ले गई, जिसकी कीमत 14 लाख रुपये के आसपास थी। दोनों के फरार होने की रिपोर्ट अंबेडकर नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। इस दौरान दोनों को तलाश शुरू की गई। रविवार को दिल्ली पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू के पास पाई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एसएसपी निशा नथयाल से संपर्क किया तथा उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएसपी ने दोनों को पकड़ने के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर वसीम हमदानी तथा एसएचओ रनसू सुमित शर्मा को निर्देश दिए। रविवार को ही दोनों को रनसू के बाजार से पकड़ लिया गया। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सोमवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम रनसू में पहुंची, जिसके बाद रनसू पुलिस ने पूरी औपचारिकताओं को निभाते हुए पकड़े गए युवक और लड़की सहित 22 लाख रुपयों की नकदी व सोने के गहने भी उनको सुपुर्द किए। युवक तथा लड़की दोनों को दिल्ली पुलिस सोमवार को अपने साथ लेकर के दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें