फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव कठार में शुक्रवार को बाइक और 207 गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान योगराज निवासी दबलैड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को योग राज सुबह कला (स्वांखा) गांव से अपने रिश्तेदार के पास से अपने घर के लिए बाइक से लौट रहा था। तभी कठार मोड़ पर सामने से आ रही गुज्जर समुदाय की दूध वाली 207 गाड़ी से उसकी सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में उसकी एक बांह व एक टांग बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गई। सूचना मिलते ही अरनिया पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाने ले गई। जबकि उसी गाड़ी में घायल को पीएचसी अरनिया पहुंचाया गया। डाक्टर ने प्रथम उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया। इस मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें