फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक में राशन बेचने पर राशन डिपो सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नावाबाद पुलिस ने कृष्णा नगर साइंस कॉलेज के पास एक राशन डिपो को सील किया है। डिपो से राशन को ब्लैक में बेचने की शिकायत थी। इसके बाद टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर सेल मैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राशन डिपो में हर माह राशन अलग-अलग योजनाओं के तहत लोगों को कम रेट पर देने के लिए आता है। यहां पर लंबे समय से अनाज को ब्लैक में बेचा जा रहा था। राशन कार्ड होल्डरों को राशन नहीं मिल पा रहा था। राशन लेने के लिए लोग डिपो जा रहे थे, मगर उन्हें या तो मना किया जा रहा था या फिर राशन निर्धारित मापदंड से कम मिल रहा था। इस पर राशन कार्ड होल्डरों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राशन डिपो सील कर दिया। इस मौके पर पुलिस हेडक्वार्टर से भी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि स्टोर में हजारों क्विंटल राशन है।
राशन को कार्ड होल्डरों की जगह पर सामान्य लोगों को बेचा जा रहा है। इसकी एवज में डिपो होल्डर ज्यादा पैसे वसूल कर खूब चांदी कूट रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तफ्तीश की जाएगी कि अभी तक कितना राशन डिपो होल्डर ने ब्लैक में बेचा है। इसके बाद कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। एसएचओ विमल कुमार ने कहा कि राशन डिपो को सील किया गया है। ब्लैक में राशन बेचने की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें