फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से हमला कर किया धायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। आपसी कहासुनी के बाद तीन युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान इरफान इकबाल पुत्र इकबाल मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर सात मुस्लिम मोहल्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि घायल युवक की बुधवार शाम को गडाल क्षेत्र में कुछ युवकों के साथ किसी बात पर बहसबाजी हो गई थी, जिसके बाद इरफान घर की तरफ चला गया। इस दौरान उक्त युवक अपनी कार से मुस्लिम मोहल्ले में पहुंचे और वहां घात लगाकर बैठ गए। जैसे ही इरफान मोहल्ले में पहुंचा तथा उसने अपनी गाड़ी को पार्किंग में लगाया तो युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उसको सिर हाथ तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई। बाद में इरफान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसको उपचार दिया। बताया जाता है कि इरफान के सिर तथा उंगलियों में काफी चोट लगी है। उसके परिजन उसे लुधियाना ले गए। पुलिस ने इस संदर्भ में इरफान के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। हमलावर फरार बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें