फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडो। जिले में वीरवार को दो सड़क हादसे हुए। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज यहां के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सब डिवीजन गंदोह के अंतर्गत आने वाले खयेत्तर चंगा से काठजुगासर जा रही बिना नंबर की आल्टो कार किलोत्राण के निकट चालक का नियंत्रण बिगड़ने से खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही उसमें सवार लोगाें में चीख पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और कार में सवार तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जिनकी पहचान अब्दुल (38) पुत्र अब्दुल रशीद निवासी जकयास और रियाज अहमद (57) पुत्र जान मोहम्मद निवासी बुधली और दीन मोहमद (60) पुत्र गुलाम खान निवासी संवारा के रूप में हुई। इनमें अब्दुल मजीद को डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरा सड़क हादसा डोडा भरथ लिंक सड़क मार्ग पर हुआ। इसमें 4 बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी इको वैन नंबर जेके 06-6043 भरथ रोड पर हादसे का शिकार हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान अमीना (8) पुत्री मंजूर अहमद निवासी बेहली डोडा, अंजार (12) पुत्र मंजूर अहमद निवासी बेहली, बशीर अहमद (45) वाणी पुत्र गुलाम मोहम्मद वाणी निवासी शोदान, मुंतजर (3) पुत्र इलियास हुसैन निवासी पुंददर डोडा, शाफिया बानो (18) पुत्री गुलाम हसन राथर निवासी पुंडा, अर्शल (11) पुत्र मंजूर अहमद निवासी बेहली धार डोडा, मोहम्मद आरिफ (18) पुत्र अमिन भट निवासी बडभागी डोडा और रियाज अहमद (21) पुत्र लियाकत अली उम्र 21 वर्ष निवासी भागवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें