फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के मारों पर पुलिस का भी कहर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महीनों की कड़ी मेहनत के बाद आंखों में अफसर बनने का सपना लेकर पीसीएस की परीक्षा देने पहुंचे करीब 20 अभ्यर्थियों को पुलिस की लाठियां झेलनी पड़ीं। स्प्रिंग फील्ड स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर तमाम मिन्नतों के बाद भी 20 से ज्यादा छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। केंद्र प्रभारी का तर्क था कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले एंट्री बंद करने के आदेश थे, जिनका पालन किया गया। जबकि अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रिंसिपल ने ऐन वक्त पर आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाने की शर्त लगाकर उन्हें परीक्षा से वंचित किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां भांजीं और एक छात्र को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में स्प्रिंग फील्ड स्कूल में गुरुवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे परीक्षा की दूसरी पाली में शामिल होने पहुंचे 20 से अधिक अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोक दिया गया। इनमें से कुछ दोपहर दो बजकर 32 मिनट पर गेट पर पहुंचे थे। केंद्र प्रभारी ने परीक्षा के नियमों का हवाला देकर अंदर जाने से इंकार कर दिया। जबकि अभ्यर्थियों का कहना था कि वह दो बजे ही परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंच गए थे लेकिन केंद्र प्रभारी ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराकर लाने को कहा। जबकि आयोग की ओर जारी प्रवेश पत्र पर ऐसे कोई निर्देश अंकित नहीं थे। अभ्यर्थियों ने अपने आधार कार्ड दिखाए लेकिन केंद्र प्रभारी/ प्रिंसिपल स्वाति शर्मा फोटो कॉपी की जिद पर अड़ गईं और अभ्यर्थियाें को बाहर भेज दिया। फोटो स्टेट की दुकान खोजते हुए जब तक अभ्यर्थी फोटो कॉपी कराकर वापस केंद्र पर पहुंचे तब तक ढाई बजे से एक - दो मिनट ज्यादा हो चुके थे। परीक्षा तीन बजे से थी और नियमों के मुताबिक ढाई बजे के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित था।
परीक्षा से रोके जाने पर अभ्यर्थी भड़क गए और अंदर जाने की जिद करने लगे। परीक्षा देने से रोकने पर एक छात्र ने स्कूल गेट पर ही आत्महत्या करने की धमकी दे दी। हंगामा शुरू हो गया, छात्र के पक्ष में परीक्षा देने से रोके गए कई अन्य छात्र - छात्राएं भी आ गए। सभी ने एकजुट होकर केंद्र प्रभारी पर बेवजह परीक्षा से रोकने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाकर परीक्षा केंद्र से हटाने की कोशिश की। अभ्यर्थी नहीं माने तो पुलिस ने उन पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया। भगदड़ और पुलिस की पिटाई में कई छात्र चोटिल भी हुए हैं। पुलिस ने एक अभ्यर्थी अवधेश कुमार को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

बयान
‘ स्प्रिंग फील्ड में कुछ छात्र देरी से पहुंचे और परीक्षा देने के लिए अंदर जाने का प्रयास करने लगे। उनको परीक्षा केंद्र में जाने से रोका गया तो हंगामा करने लगे। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर छात्रों को काबू में किया है, जिससे की वहां पर शांति व्यवस्था बन सके। एक छात्र अवधेश को गिरफ्तार किया गया है।’
अंकित मित्तल, एसपी सिटी।
सत्यापन के लिए छात्रों से फोटो और परिचय पत्र की फोटो कापी मांगी गई थी। कुछ परीक्षार्थी देरी से आए थे उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुरूप ही कार्य किया गया है। - स्वाति शर्मा, प्रधानाचार्य, स्प्रिंग फील्ड्स कालेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें