फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य वाहन से कुचल कर जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को जिले की सूरनकोट तहसील में सैन्य वाहन के नीचे कुचल जाने से एक जवान की मौत हो गई। सूरनकोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। जवान के शव का राजोरी स्थित सैन्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। जवान की पहचान सेना की 16 आरआर के सिपाही शैलेन्द्र कुमार सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर सूरनकोट के दराबा में तैनात सेना की 16 आरआर का सिपाही सूरनकोट के गांव पोठा स्थित आरआर के छह सेक्टर हेडक्वार्टर में किसी काम के लिए आया हुआ था। वहां से वह अपनी यूनिट की तरफ जाने के लिए जैसे ही सड़क पर आया तो अचानक वहां से गुजर रहे एक सैन्य वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिर गया और उसके ऊपर से वाहन गुजर गया। बुरी तरह कुचल जाने से उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद जवानों ने उसे पोठा स्थित सेना के अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ ही क्षणों बाद जख्मों की ताव न सहते हुए जवान ने दम तोड़ दिया। इस बारे में सर्वप्रथम सेना की मिलिट्री पुलिस (सीएमपी) को सूचना दी गई और उसके बाद सूरननोट पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे अपने कब्जे में लेकर राजोरी ले जाकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद 16आरआर के अधिकारियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें