पुंछ। वीरवार देर शाम जिले के मेंढर सब डिवीजन में पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर एक कार, चालक का ध्यान भटकने पर करीब 50 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। उनको नजदीक के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार वीरवार की देर शाम करीब साढ़े चार बजे पुंछ जिले के सूरनकोट से राजोरी की तरफ जा रही एक कार मेंढर सब डिवीजन के बाटादूड़ियां क्षेत्र में चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खेत में जा गिरी। कार के खेत में गिरते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कार में सवार चार लोगों को बाहर निकाल कर भाटादूड़ियां स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचाया। वहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।