फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाकोट में पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजोरी। कालाकोट में वीरवार को लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर एसएचओ को ट्रांसफर करने की मांग की। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले कालाकोट के सियालसुई इलाके में बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने कालाकोट के पूर्व एमएलए ठाकुर रशपाल सिंह के परिजनों पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने व प्रदर्शन करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नेकां के कुछ कार्यकर्ताओं ने सियालसुई में पुलिस चौकी को भी नुकसान पहुंचाया था। वीरवार को नेकां कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर एसएचओ को ट्रांसफर की मांग कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिसने गांव के अन्य लोगों की बिजली काट दी थी। पुलिस किसी सियासी दबाव में काम कर रही है और बेकसूर लोगों को परेशान कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने बेकसूर लोगों के खिलाफ लगाई गई एफआईआर खारिज करने, एसएचओ कालाकोट को ट्रांसफर करने, सियालसुई पुलिस चौकी को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने व बिजली काटने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एएसपी नौशेरा ने कालाकोट का दौरा कर प्रदर्शनकारियों से बात कर उन्हें शांत करवाया। एएसपी ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि उच्च अधिकारियों से बात कर मांगों पर गौर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें