फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सांबा। कस्बे में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर घायलों को जीएमसी में रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार बुधवार की देर शाम मुख्य चौक के निकट एक ट्रक न. जेके03सी 5466 ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मानिक सिंह पुत्र नीलम सिंह निवासी सांबा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य हादसे मे हाईवे पार कर रहे एक राहगीर कमल कुमार निवासी मंडी कोटली को इनोवा कार न. जेके 02 ए3-2999 ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के सिडको के एक कारखाने में काम करने वाले श्रमिक ज्योति प्रकाश पुत्र मगंलू राम निवासी उत्तराखंड को एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्करमार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उसे जम्मू रेफर कर दिया गया।
---
रेलबे पुलिस को मिला शव
सांबा। जिले के कालीबाड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को एक शव मिला है। उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर में एक की मौत
सांबा। जिले के दियानी के निकट पलाह मोड़ में वीरवार की रात्र को एक ट्रक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पलाह मोड़ पर एक राहगीर हाईवे पार कर रहा था। इस बीच सामने से आ रहे एक ट्रक न. जेके 08ए-9793 ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें