पुंछ। मंगलवार देर शाम को एसएसपी राजीव पांडे ने जिले में छह पुलिस इंस्पेक्टर का स्थानांतरण कर दिया है। इसके चलते जिले के मंडी, सुरनकोट और मेंढर के थाना प्रभारियों को भी बदल दिया गया है।
मंडी के थाना प्रभारी सोमराज का स्थानांतरण कर उन्हें सुरनकोट का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। सुरनकोट के थाना प्रभारी अंजीर हुसैन मीर का स्थानांतरण कर उन्हें जिला पुलिस लाइन में तैनात किया गया। जबकि इंस्पेक्टर अनिल कुमार को मंडी का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। मेंढर के थाना प्रभारी मोहम्मद अमीन का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस के खुफिया विभाग में डीएसपी का इंचार्ज बनाया गया है और उनके स्थान पर अनायत हुसैन को मेंढर का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। ब्यूरो