फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल नंबर पांच - आरएस पुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। तहसील के गांव कोटली शाहदौला के त्रिलोक सिंह (71) की अमेरिका में न्यूजर्सी के ईस्ट आरेंज क्षेत्र में उन्हीं के स्टोर में नौ दिन पूर्व हत्या कर दी गई थी। उनका शव शनिवार को उनके पैतृक गांव कोटली शाहदौला में पहुंचा। सिख समाज ने राज्य सरकार व क्षेत्र के किसी राजनेता के इस दुख की घड़ी में कोई सुध न लेने पर रोष जताया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू गुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, राजा सिंह, चमकार सिंह ने कहा कि अमेरिका में एक माह के दौरान तीन सिखों की हत्या किए जाने पर भारत सरकार ने वहां की सरकार से संपर्क कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि त्रिलोक सिंह एक नेक व्यक्ति थे और कई वर्षों से वहां अपना स्टोर चला रहे थे और कुछ लोगों ने चाकुओं से गोद कर उनकी हत्या कर दी। दोपहार बाद उनके पैतृक गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे, जिन्होंने दुखी परिवार से संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें