फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ साझा कारवाही में 33 के चालान काटे 9वाहनों को सीज कर थाने पहुंचाया और 1

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शनिवार को यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक साझा अभियान चलाया। इस दौरान 33 वाहनों के चालान काटे गए, नौ वाहनों को सीज कर थाने पहुंचाया गया, जबकि दोषियों से करीब 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को यातायात अधिकारी मोहम्मद एहतिशाम की अगुवाई में कई स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए। इस दौरान करीब 150 वाहनों की जांच की गई। इसमें से 33 वाहनों को यातायात नियमों से खिलवाड़ करते हुए पाया गया, जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उनके चालान काटे गए। इस दोरान सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वाले तीन वाहनों और बिना जरूरी कागजों के सड़कों पर दौड़ने वाले छह वाहनों सहित नौ वाहनों को सीज कर थाने पहुंचाया गया। इस कार्रवाई को लेकर यातायात अधिकारी का कहना था कि जिले में यातायात नियमों का लोग सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें