फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद हड़पने के लिए बेटी ने रची ऐसी साजिश, देखकर हर कोई हुआ हैरान

विज्ञापन
हत्या - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

रियासी। खैरालैड़ निवासी पूर्ण चंद की हत्या उसकी सौतेली बहनों ने गला घोंट कर की थी। इसमें उसकी सौतेली मां और सबसे बड़ी सौतेली बहन के बेटे ने साथ दिया था। सोमवार को एसएसपी ताहिर सज्जाद भट्ट ने पत्रकारवार्ता कर पूर्ण चंद की हत्या के राज से पर्दा उठाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्ण चंद को धनी राम ने गोद लिया था। क्योंकि उसकी कोई औलाद नहीं थी। पहली पत्नी की मौत के बाद धनी राम ने दूसरी शादी की थी, जिससे तीन बेटियां पैदा हुईं। इनमें से एक की शादी वर्षों पहले हो चुकी है। जायदाद हड़पने के लिए छोटी बेटी नीलिमा ने पूर्ण चंद की हत्या की साजिश रची।

उसी के तहत उसका गला घोंटा गया और शव को खेत में फेंक दिया गया। बाद में शव मिलने पर कहा गया कि उसने आत्महत्या की है। पौनी पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच की तो पाया कि पूर्ण चंद्र को मारा गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में उसकी दोनों सौतेली बहनों, सौतेली मां और बड़ी सौतेली बहन के बेटे यानी धनीराम के नाती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार हत्या का केस दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए और जम्मू में पत्रकारवार्ता कर मामले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्यों पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया। एसआईटी के सदस्यों में एक महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल है।

हत्यारोपी महिला ने बौखलाहट में यह आरोप लगाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी फरार आरोपियों को पकड़ने की कवायद चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

जायदाद के लिए आए दिन होता था झगड़ा
मृतक पूर्ण चंद की पत्नी पूजा ने पति के हत्या के सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। सोमवार को रियासी आई पूजा ने कहा कि उनकी ननद, सास और बड़ी ननद के बेटे आए दिन घर में जायदाद के लिए लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे।

जबकि पूर्ण चंद की गांव में किसी से ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। हत्या के एक दिन पहले भी पूर्ण चंद के साथ गाली-गलौच की गई थी। पूजा ने सभी आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग पुलिस से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें