फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंजवानी में इंडियन ऑयल के टैंकर से भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने वीरवार को दूसरे दिन भी भुक्की तस्करों पर शिकंजा कसा। नगरोटा और गंग्याल पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में दो वाहनों से भुक्की बरामद की और चालकों को गिरफ्तार कर लिया। कुंजवानी में इंडियन ऑयल के टैंकर से भुक्की मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने गंग्याल में नाका लगाया था। इस दौरान इंडियन ऑयल के टैंकर को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने टैंकर की तलाशी ली तो उसमें कई हिस्सों में छुपाकर रखी गई भुक्की बरामद हुई। इसकी मात्रा करीब 10 क्विंटल बताई जा रही है। पूछता में टैंकर के चालक ने अपना नाम मुश्ताक बताया।
उधर, नगरोटा पुलिस ने बन टोल प्लाजा के पास नाके पर एक वाहन की तलाशी ली तो उसमें उसमें से छह किलो नशीला पदार्थ भुक्की मिली। भुक्की ले जाने के आरोप में रशपाल शर्मा निवासी जस्सोर आरएस पुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। वह कश्मीर से इसे लेकर आया था। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें