फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की कार पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत की कार पर रविवार की रात बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। इसमें दो गोलियां उनकी कार पर लगी। उन्होंने जम्मू पहुंचने पर फोन कर आरएस पुरा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। फायरिंग गांव बनोटा से कोटली शाहदौला जम्मू जाते श्मशान घाट के पास की गई। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है और पूर्व विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि रविवार की रात को गांव कोटली शाहदौला के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बाद में रास्ता देने पर पीछे बैठे युवक ने कार फायरिंग की। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा थी और फायर करने वाले ने रुमाल से मुंह ढका हुआ था।
थाना प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि कार को एफएसएल में जांच के लिए भेजा गया और पूर्व विधायक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर 27/2019 धारा 307, 34 आरपीसी 4/25 आम्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन



राजनीतिक विरोधी व ड्रग माफिया ने कराया हमला: पूर्व विधायक
आरएस पुरा। पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत ने कहा कि यह हमला उनके राजनीतिक विरोधी व ड्रग माफिया से जुडे़ लोगों ने किया है। 35-ए को नहीं हटाए जाने के लिए लोगों के बीच जाकर इससे होने वाले नुुकसान के बारे में पक्ष रखे जाने पर कुछ लोगों को बहुत तकलीफ हो रही थी। आरएस पुरा में सक्रिय ड्रग माफिया के खिलाफ अपनी आवाज उठाऐ जाने पर इस प्रकार की हरकत की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही और शीघ्र ही सच्चाई लोगों के सामने आएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें