फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से चोर नगदी और सोने के गहने ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। गांव कृपालपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े चोर घर से सोने के गहने और नगदी लेकर चंपत हो गए। इस संबंध में रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कृपालुपर में तिलक राज पुत्र थोडू राम रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी वीरो देवी बच्चे को लेकर अस्पताल गई थी। घर में कोई नहीं था। इस बीच चोरों ने उनके घर में सेंध लगा दी। चोर करीब दस तोले सोने के गहने और 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जब उनकी पत्नी आई तो कमरे के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे हुए गहने और नगदी भी गायब थी। वीरो देवी ने पति को फोन किया और वारदात के बारे में बताया। रामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें