जम्मू। नगरोटा पुलिस ने 108 मवेशियों के साथ आठ तस्करों को पकड़ा है। यह इस साल का अब तक का सबसे बड़ा पशु तस्करी का प्रयास विफल है। सभी मवेशियों को घाटी ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने बन टोल प्लाजा इलाके में नाका लगाया था। नाके पर तीन ट्रक रोके गए। तलाशी में 108 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने एजाज अहमद, यूनुस, लियाकत अली, मोहम्मद सीमर, मोहम्मद अशरफ, शाहनवाज, निक्कू तथा मोहम्मद असलम पकड़ा। राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड के प्रभावित रहने से अब तस्करी के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से ही मवेशियों को कश्मीर ले जा रहा है। पुलिस इस बरामदगी को बड़ी कामयाबी मान रही है। मवेशी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
बताया जाता है कि अवैध ढंग से ट्रकों में मवेशियों को लोड करके कश्मीर में पहुंचाया जाता है। नगरोटा में पहले भी पशु तस्करी के मामलों को लेकर कई बार तनाव हो चुका है। यहां स्थानीय लोगों ने कई बार तस्करों को पकड़ा है। घाटी में बर्फ गिरने से पहले पशु तस्करी के प्रयासों को देखते हुए पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई है। खासतौर पर रात्रि के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाके लगाए जा रहे हैं।