नौशेरा। पाकिस्तान अपनी हरकत से बात नहीं आ रहा है। रेंजरों ने शनिवार की शाम और फिर रात को सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। सेना के जवानों ने उसका मुंहतोड़ जवाब है। इस गोलाबारी में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
राजोरी जिले के नौशेरा तहसील अंतर्गत पड़ने वाले फारवर्ड पोस्ट लाम में शनिवार शाम साढ़े चार बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए कुछ मोर्टार के गोले दागे और हल्के हथियारों से भी फायरिंग की। इधर से जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। रात करीब साढ़े नौ बजे फिर बाबाखोड़ी में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस पोस्ट से भी जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया। देर रात तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलाबाजी जारी थी। समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तानी गोलाबारी से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं थी।