रामनगर। फेसबुक पर विवादित टिप्पणी करने पर रामनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मुगमदीन बांडे निवासी परोल रामनगर के रूप में हुई है।
बता दें कि शनिवार को मुगमदीन बांडे ने फेसबुक पर आपत्तिजनकटिप्पणी की थी। इसे लेकर कुछ लोग थाना प्रभारी संजय रैना से मिले और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
दूसरी तरफ इसी मामले में स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन भी किया और कहा कि जो लोग आपत्तिजनक करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ब्यूरो