दोमाना थाना के अंतर्गत सलाथिया मोहल्ला, दोमाना में वीरवार को ग्यारहवीं की एक छात्रा अपने घर के अंदर फंदे से झूलती मिली है।
मूलरूप से रामनगर, उधमपुर निवासी रेनू कुमारी पिछले कुछ साल से जम्मू आई थी और यहां वह दोमाना में किसी के घर में रह कर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि शिवानी को पढ़ाई करने की बहुत चाह थी। मूलरूप से रामनगर निवासी शिवानी घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के चलते सलाथिया मोहल्ला, दोमाना में एक परिवार ने उसे अपने पास रखा।
वह स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी, लेकिन बुधवार देर रात को उसने खुद को फंदा लगा लिया। मकान मालिक ने झांककर देखा तो पंखे के हुक के साथ दुपट्टे से उसका शव लटक रहा था।
उन्होंने पुलिस को खबर दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और एफआईआर दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।