फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल पर लग रहा है लाखों का सट्टा

Thu, 11 Apr 2019 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अखनूर। आईपीएल में क्षेत्र में लाखों रुपये का सट्टा लग रहा है। युवा रोज ही इसमें शामिल हो रहे हैं। क्षेत्र के संगठनों ने पुलिस से मांग की है कि सट्टा लगाने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेट मैच में रोज लाखो रुपये का सट्टा लग रहा है। इसमें मैच खेलने वाली टीम का टास जीतने पर सट्टा इसके बाद छक्के, चौके, हाफ सेंच्युरी, सेंच्युरी और टीम की जीत पर सट्टा लग रहा है। यह सट्टा सौ रुपये से 50 हजार के बीच हर मैच पर लग रहा है। इसमें बिचौलिये रोज लाखों रुपये कमा रहे हैं। कई युवाओं को सट्टे की लत लगने पर अभिभावक भी परेशान हैं। कस्बे के राजा बाजार, लिंक रोड, बस अड्डा, राम तलाई, सुगंलमोड़ क्षेत्र में लोगों को सरेआम सट्टा लगाते देखा जा सकता है। पुलिस भी मूकदर्शक बनी बैठी है। अभिभावकों का कहना है कि जब से आईपीएल शुरू हुआ है तभी से कस्बे में मैचों पर लाखों रुपयों का सट्टा लग रहा है। स्कूली बच्चे भी इसमें लिप्त हैं जो दोस्तों में ही सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस को चाहिए कस्बे में सट्टा लगाने वालों पर कार्रवाई की जाए ताकि युवाओं को इससे छुटकरा मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें