फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनिया 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र में लगातार गोलाबारी की आवाजें आने पर लोगों में दहशत फैल गई। इसके मद्देनजर कस्बे में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम पर भी इस दहशत का असर देखने को मिला और लोगों से ओट (आड़) में हो जाने के लिए कहा गया। बाद स्थिति स्पष्ट हुईं कि पाकिस्तानी सैनिक प्रैक्टिस कर रहे हैं तो श्रद्धालुओं समेत लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक सीमा पर से गोलाबारी की आवाजें सुनाई देने लगीं, जिससे पहले से ही दहशत के साये में जीवन व्यतीत कर रहे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। लोग आशंकित होकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। दूसरी तरफ कस्बा स्थित एक आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। गोलीबारी की आवाजें वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भी सुनीं तो वे भी दहशत में आ गए। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों से अनुरोध किया गया कि वे ओट ले लें, कार्यक्रम भी जल्द से जल्द खत्म कर दिया जाएगा।
करीब आधा घंटे बाद जब पता चला कि पाकिस्तानी सैनिक प्रैक्टिस कर रहे हैं यह आवाजें चांदमारी की हैं तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। असल में पाक रेंजर सीमा के उस पार चारबाह गांव स्थित शार्ट रेंज पर छोटे हथियारों से प्रैक्टिस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें