फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में आग बुझाते समय दो मोर्टार में विस्फोट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। एलओसी क्षेत्र के जंगलों में आग बुझाने का काम कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से दागे गए कई मोर्टार जंगलों में पड़े रहते हैं। ऐसे में जब जंगल में आग लगती है तो इन मोर्टार में भी विस्फोट हो जाता है, जिससे जान भी जा सकती है। पाकिस्तान की तरफ से दो दिन पहले एलओसी के इस पार आई आग को मंगलवार देर रात जब वन विभाग के कर्मचारी बुझा रहे थे, तब अचानक अलग-अलग समय दो मोर्टार फट गए, हालांकि वन्य कर्मियों की सतर्कता से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से एलओसी क्षेत्र कलसिया व गनया क्षेत्र में दो दिन पहले पहुंची आग को कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार देर रात काबू कर लिया गया। डीएफओ की देखरेख में बनाई गई टीम आग पर काबू करने के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने गनया व कलसिया में कंपारटमेंट 50 व 51 में लगी भयंकर आग को मंगलवार देर रात को काबू पा लिया गया गया था। डीएफओ ने बताया कि एलओसी क्षेत्र होने के कारण वन्य क्षेत्र में मोर्टार दबे होने की आशंका के चलते काफी चौकना रहना पड़ता है। इसलिए बहुत संभल कर आग बुझाने का काम किया गया। कड़ी मेहनत के बाद मंगलवार देर रात तक कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। जिस समय वन विभाग के कर्मचारी जंगल में आग बुझा रहे थे, उस समय आग से दो मोर्टार में भी भी विस्फोट हुए, हालांकि किसी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।


स्थानीय लोगों ने टंडवाल के जंगल में लगी आग को बुझाया
राजोरी। शहर से सटे टंडवाल के जंगलों में बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे आग लग गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि जंगली इलाके में लगी आग भयानक रूप धारण कर रही थी। ऐसे में गांव वालों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और वन विभाग को दी। जब तक दोनों विभागों के लोग मौके पर पहुंचे लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया था। करीब दो घंटे तक लगी आग में वन संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। यदि स्थानीय लोग फायर ब्रिगेड और वन विभाग के मुलाजिमों का इंतजार करते तो और ज्यादा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें