फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन् े दौरान व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। पुलवामा आतंकी हमले के बाद क्षेत्र के कई स्थानों पर प्रदर्शन किये गये। वहीं मुट्ठी में जम्मू अखनूर हाईवे पर प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र टगोत्रा (लवली) 42 निवासी मुट्ठी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

वार्ड 67 के कारपोरेटर सूरज पाधा के अनुसार सभी लोग जम्मू अखनूर सड़क मार्ग स्थित मुट्ठी पुल पर प्रदर्शन कर रहे थे। लवली भी इस बीच नारेबाजी कर रहा था। अचानक वह नारेबाजी करता हुआ गिर गया। मौके मौजूद पुलिस ने अपनी गाड़ी में उठाकर उसे जीएमसी पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।
वहीं कारपोरेटर के अलावा स्थानीय लोगों ने सरकार से मृतक के परिवार के लिये आर्थिक मदद देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मुट्ठी में ही किराने की दुकान करता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां और भाई बीमार हैं। परिवार में मृतक का 8 वर्ष का बेटा और पत्नी पीछे रह गए हैं। स्थानीय लोगों ने भी सरकार के मृतक के परिवार के लिए आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें