ज्यौड़ियां। पुलिस ने शनिवार को अजैल मलाल गांव में एक किराने की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने दुकान के पीछे बने मवेशी के शेड से देशी शराब की फ्रू टियों से भरा एक बैग बरामद किया। पुलिस ने जिस समय कार्रवाई की उस समय दुकान बंद थी।
पुलिस को सूचना मिली कि उक्त गांव में किराने की एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान पर शनिवार की सुबह करीब दस बजे कार्रवाई की। पुलिस ने देशी शराब की फ्रूटियों से भरा बैग अपने कब्जे में ले लिया और दुकानदार की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो