फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा में पलटी तेज रफ्तार बस, 10 घायल

Fri, 24 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
उधमपुर की तरफ जम्मू से जा रही एक बस नियंत्रण खोने से बीच सड़क पर नगरोटा के पास हाईवे किनारे नीचे पलट गई।
विज्ञापन


पलटी खाकर बस सड़क से उतर कर तीन फुट नीचे गड्ढों में जा गिरी। इसमें दस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिद्दड़ा में भी एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक घायल हो गए। 

बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे नगरोटा के पास बस सड़क किनारे पलट गई। यात्रियों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में थी। वे बार-बार चालक को बस धीरे चलाने के लिए बोल रहे थे।
विज्ञापन


घायलों में रियासी के रहने वाले रोशनदीन, नानका देवी, रानी देवी, गुलशन बेगम, डोडा के संजीव कुमार, दविंदर सिंह, अखनूर के राम लाल, भोर कैंप के प्रीतम लाल, पुंछ के खुर्शीद खान, छंब तोफ के विशाल मन्हास शामिल हैं। हादसा होने के बाद अफरा-तफरी मच गई।

यात्रियों की बस में चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हाईवे अथारिटी की मदद से यात्रियों को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। संयोग से बाकी यात्री बाल-बाल बच गए। यदि बस किसी अन्य वाहन से टकराती तो हादसा भयानक रूप ले सकता था। 
विज्ञापन


इसके अलावा सिद्दड़ा के पास एक कार के ट्राली से टकराने से दो युवक घायल हो गए। घायल साहिल और मोहित तालाब तिल्लो इलाके के रहने वाले हैं। दोनों को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें