फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, शिक्षक की मौत

Sat, 19 Sep 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शहर के मुरादपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक बेकाबू कार गहरी खाई में जा गिरी जिससे मौके पर एक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि दंपति सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक कार नौशेरा से राजोरी की तरफ आ रही थी। मुरादपूर क्षेत्र में अचानक चालक को नींद की झपकी लगी व कार से वह अपना संतुलन खो बैठा जिससे कार सड़क से करीब सौ फूट गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में कार में सवार नौशेरा तहसील के बरेरी क्षेत्र निवासी फीजीकल एजूकेशन मास्टर दीप्ति लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो अन्य मंगत राम और उनकी पत्नी रेनू बाला सहित चालक कुलदीप राज तीनों निवासी नौशेरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तीनों घायल फीजिकल एजूकेशन मास्टर हैं। एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची एवं घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टरों के अनुसार तीनों घायलों का उपचार जारी है व हालत स्थिर है। शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद नौशेरा स्थित उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शव ले जाने के लिए एंबुलेंस न मिलने पर प्रदर्शन
हादसे में मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने से शव को ट्रैक्टर ट्राली में डाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शव के जिला अस्पताल पहुंचते ही लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें