फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैंक के बेसमेंट में मिला लॉकर से चोरी हुआ लाखों का सोना, चोर कौन पुलिस को नहीं पता

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांधी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज, बैंक कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शास्त्री नगर स्थिति जम्मू-कश्मीर बैंक लॉकर से चोरी हुआ करीब 50 लाख रुपये का सोना पुलिस ने बरामद किया है। सोना बैंक शाखा के बेसमेंट में पड़ा था जिसका वजन करीब 300 ग्राम है। हालांकि पुलिस के सामने मामला अभी रहस्य बना हुआ है। सोना लॉकर से किसने निकाला, उसे बेसमेंट तक कैसे पहुंचाया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन सवालों का जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है।
22 सितंबर को अशोक नगर निवासी हरविंदर कौर ने गांधी नगर थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर स्थित जेके बैंक की शाखा के लॉकर से सोने के आभूषण, मूल पासपोर्ट और अन्य निजी सामान गायब हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस और एफएसएल टीम ने बैंक पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। साक्ष्य जुटाने के साथ तकनीकी और मानवीय संसाधनों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान बैंक के बेसमेंट से चोरी हुआ सोना बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह पता लगा रही है कि लॉकर तक किसकी पहुंच थी और वहां से सोना बाहर कैसे निकला। सोना बेसमेंट में कब और किसने रखा।। बैंक कर्मचारियों की भूमिका को भी पुलिस गंभीरता से देख रही है। फिलहाल किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें