फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सात बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की सात बाइक बरामद की है। इसके साथ ही उनके पास से 15 आयरन प्लेट भी मिले, जिनका इस्तेमाल चोर नंबर प्लेट बदलने में करते थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दुर्गानगर बनतालाब निवासी भवानी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि आपशंभू मोड़ पर एक मेडिकल शॉप के बाहर उसकी पल्सर बाइक खड़ी थी जिसे चुरा लियागया है। इस सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों ओल्ड मस्जिद रोड लक्ष्मीपुरम चिनौर निवासी उमर मीर व दुर्गानगर निवासी अंकुश हरकार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दोनों ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया। ब्यूरो
अवैध खनन में लगे छह वाहन जब्त
जम्मू। अवैध खनन में पुलिस ने छह वाहनों को कानाचक, नगरोटा, ज्यौडियां व सतवारी इलाके में जब्त किया। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारकर खनन में लगे दो डंपर, एक टिप्पर व तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया। कानाचक व ज्यौडियां से डंपर, नगरोटा से टिप्पर और सतवारी इलाके से तीन ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया। पुलिस ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर खनन किया जा रहा था। पुलिस अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें