फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के पीछे जमीन धंसी सुलभ शौचालय और शेड जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इंदिरा रोड पर नए बस स्टैंड के पीछे वीरवार रात को भूस्खलन के कारण सड़क धंसने से सुलभ शौचालय और एक शेड गिर गया। बताया जा रहा है कि यहां पर क्रेट बाल लगाने का काम शुरू होना था। इसके लिए खुदाई की गई थी। लंबे समय से आरएंडबी की ओर से यह काम करवाया जा रहा था। काम धीमी गति से चलने के कारण पानी का रिसाव ज्यादा होने के कारण जमीन धंस गई। इससे शेड गिरकर सड़क के बीच पहुंच गया और सुलभ शौचालय का भवन भी गिर गया। सारा मलबा सड़क पर आ गिरा है। इसके बाद शुक्रवार सुबह जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाया गया। हालांकि साइड से सड़क से वाहनों की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन

----------
पाइप से पानी का रिसाव
होने से धंसी सड़क
शुक्रवार सुबह नगर निगम के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सीटीओ हरिंद्र सिंह ने कहा कि मौके से मलबा हटाया जा रहा है। सुलभ शौचालय के क्षतिग्रस्त भवन को गिरा दिया गया है, शेड भी टूटा है। मलबा हटाने का काम चल रहा है। यहां पर क्रेट बाल आरएंडबी द्वारा लगाई जानी है। इस पर काम चल रहा है। पानी के पाइप टूटने से रिसाब हो रहा था, जिसके कारण भूस्खलन हुआ है। अब स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें